मैनपुरी. ग्राम ओछा निवासी मजदूर झम्मन पुत्र पुत्र हवलदार जो कि कैंसर से पीड़ित है जिसका इलाज लोटस हॉस्पिटल आगरा से चल रहा है पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे बड़े भाई सुग्रीव के पुत्र शिवम से कन्हैया पुत्र राम दुलारे कठेरिया से कहा सुनी हो गई थीजिस वजह से गांव के विपक्षी सुरजीत पुत्र रामदुलारे ने थाना ओछा में एक झूठामुकदमा पंजीकृत कर दिया है जिस मुकदमे में प्रार्थी का भी नाम लिखवा दिया है प्रार्थी का नाम उक्त मुकदमे में गांव में पार्टी बंदी व राजनैतिक द्वेष भावना से लिखा दिया है पीड़ित ने मैनपुरी पुलिस अधीक्षक को न्याय पाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है