India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकैंटरअनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

कैंटरअनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर बृजेश कुमार

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव अंबियापुर के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान कासगंज जनपद के गोरे निवासी देव प्रताप पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। वह पुणे से रामपुर के शाहबाद कस्बे की ओर जा रहा था। जैसे ही अंबियापुर के पास एक बाइक अचानक सामने आ गई, चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से कैंटर पलट गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए कैंटर का शीशा तोड़कर घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।दुर्घटना में कैंटर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular