मैनपुरी – उप कृषि निदेशक ने कृषकों को सूचित किया है कि जनपद में कृषि विभागद्वारा संचालित समस्त यंत्रीकरण योजनान्तर्गत कृषि रक्षा उपकरण, कृषि यंत्र यथा आलू बुवाई मशीन, आलू खुदाई मशीन, कल्टीवेटर, हैरो, मिनी राइस मिल, पावर टिलर, सी.एच.सी. ग्रामीण उद्यमी हेतु, स्ट्रारीपर, पॉवर वीडर, टैक्टर माउण्टेन स्पेयर मशीन, पैडी, मल्टी कॉप थ्रेसर, रोटावेटर, चैप कटर मानव रहित, कम्बाइन हार्वेस्टर विथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम, सीपर सीडर, जीरो टिल, काप रीपर टैक्टर, एम.बी. प्लाऊ रीपर कम बाइन्डर पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन की बुकिंग प्रारम्भ हो गई है. कृषक विभाग की बेवसाइट http://www.upagriculture.com/ पर कृषि यंत्र की बुकिंग दि. 20 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे तक कर सकते है।उन्होने बताया कि योजनान्तर्गत कृषि यंत्रो हेतु कृषक, सेल्फ हेल्प ग्रुप जो राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन एंव कृषि विभाग से सम्बन्धित है, तथा एफ.पी.ओ. लाभार्थी होगे, लाभार्थियों, कृषकों द्वारा निर्धारित समायवधि में विभागीय पोर्टल पर लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष विभागीय पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से ब्लाकवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी का चयन किया जायेगा। उन्होने बताया कि रू. 10001.00 से 100000.00 तक अनुदान के कृषि यंत्रो पर बुकिंग धनराशि रू. 2500.00 होगी तथा रू. 100001.00 से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रो हेतु बुकिंग धनराशि रू. 5000.00 होगी, ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले कृषको को बुकिंग की धनराशि वापिस की जायेगी, अधिक जानकारी के लिये उप कृषि निदेशक कार्यालय ट्रान्सपोर्ट नगर बैजनाथपुर रोड मैनपुरी में संपर्क कर सकते हैं।