मैनपुरी- कुरावली थाने पर तैनात उपनिरीक्षक के स्थानांतरण पर थाना प्रभारी और सभी पुलिस कर्मियों ने फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए बिदाई दी। बीते दिनों मुख्यालय से उपनिरीक्षको के स्थानातरण की सूची जारी की गई थी। जिसमे कुरावली थाने में तैनात उपनिरीक्षक ऊदल सिंह का भी नाम था। ऊदल सिंह को कुरावली थाने से स्थानातारण कर औंछा थाने में तैनात किया गया था। जिसके लिए कुरावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने थाना प्रगण में उपनिरीक्षक की बिदाई को खास बनाने के लिए फूल मालाओं से सम्मानित कर अंग वस्त्र दिए। फिर एक के बाद एक क्राइम थाना प्रभारी शिव कुमार, वरिष्ट उपनिरीक्षक संजय सिंह उपनिरीक्षक अभिषेक त्यागी, रहीस पाल, खुशी राम कास्टेबल दीपू सिंह, बहादुर व अन्य पुलिसकर्मियों ने फूलो से सम्मानित किया। वही सबने उपनिरीक्षक के कार्य, निष्पक्ष और समय का पाबंद रहने की सराहना करते हुए उन्हें तारीफो का हकदार बताया।
कुरावली थाने से उपनिरीक्षक की बिदाई पर फूल मालाओं से किया सम्मानित
RELATED ARTICLES