India Times 7

Homeशाहजहांपुरकुंभकरण मेघनाथ रावण वध के साथ रामलीला संपन्न

कुंभकरण मेघनाथ रावण वध के साथ रामलीला संपन्न

निगोही/ शाहजहांपुर (संवाददाता अनिल कुमार)में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन कुंभकरण मेघनाथ रावण वध के साथ रामलीला सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया! रामलीला में कुंभकरण ने ऐसा माल्य युद्ध कर जौहर दिखलाया की वानर सेना को नाकों चना चवा दिए वहीं राम ने कुंभकरण का बध कर दिया ! कुंभकरण के वध की खबर जब लंकापति रावण को हुई उसने अपने पुत्र इंद्रजीत मेघनाथ को रणभूमि में भेजा !जहां पर उस मेंघ नाथ ने लक्ष्मण को युद्ध के दौरान ब्रह्मफांस में बांध लिया! तब प्रभु राम के भाई लक्ष्मण के कैद होने की खबर जामबंत को लगी तो वह गरुण महाराज के साथ आ धमके और प्रभु राम को बंधक से मुक्त कराया तभी मेघनाथ ने प्रभु राम पर विजय प्राप्त करने के लिए तपस्या करना शुरू किया! लेकिन हनुमान जी ने लक्ष्मण के साथ तपस्या भंग कर दी और मेघनाथ का वध कर दिया! मेघनाथ के मारे जाने से रावण की चिंता और बढ़ गई और वह खुद रणभूमि के लिए लाव लश्कर के साथ रवाना हुआ और रावण ने राम से युद्ध किया रावण ने राम की सेना के छक्के छुड़ा दिए चिंतित राम भक्त विभीषण ने रावण का सारा भेद बता दिया कि इसकी नाभि में अमृत है !जब तक नाभि का अमृत नहीं सुखेगा !तब तक रावण की मौत संभव नहीं चतुर सुजान भगवान ने विभीषण की बात मानकर श्री राम ने रावण की नाभि में बांण मार कर रावण का वध किया! और रावण के पुतले में अग्नि बांण मार कर आग लगा दी!रामलीला कमेटी मेला संरक्षक भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई रवि कुशवाहा का विषेश योगदान रहा इस मौके पर अध्यक्ष सुखलाल वर्मा ,प्रबंधक मुन्ना कुशवाहा, महामंत्री नीरज पांडे उर्फ बंटी ,कोषाध्यक्ष रवि कुशवाहा नृपेन्दमिश्रा ,दूजा राम वर्मा ,अतुल मिश्रा, राजीव प्रताप सिंह उर्फ टीटू ,सौरभ मिश्रा, दीपू मिश्रा ,वीरेश तिवारी, अभिनव प्रताप सिंह ,विपिन सिंह, शाहिद हुसैन आदि लोगों का सहयोग रहा!सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे रहे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular