मैनपुरी। कुँवर आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की एन.एस.एस. इकाई द्वारा प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा मैं चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस में आज की थीम सड़क सुरक्षा रखी गई। सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन विभाग से देवांशु गंगवार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ वीणावादिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया l कार्यक्रम अधिकारी रेनू ने आज शिविर में आये मुख्य अतिथि देवांशु गंगवार को स्मृति चिह्न देकर और बैज लगाकर स्वागत सम्मान किया। मुख्य अतिथि देवांशु गंगवार ने कैंप में सभी स्वयंसेवकों को यातायात व्यवस्था के तहत आने वाले नियमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी l स्वयंसेवकों ने देवांशु गंगवार से सड़क के नियमो के बारे में विभिन्न प्रश्न किये, उन्होंने सभी बच्चों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर एकदम सटीक दिए।आज एन एस एस स्वयंसेवकों ने ग्राम भोजपुर में जागरूक्ता रेली निकलकर यतायात नियम का पालन करने का संदेश दियाl दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने चार पहियां चालको को सीट बेल्ट लगाने, नियमानुसर वाहनो में सावरियां बैठें आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी सड़क सुरक्षा के लिए आस्था और श्रेया ने रंगीली बनाई शिविर में 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे l समृद्धि चौहान, विशाखा ,रिया आशुति,अलीब्शा ,माही , करिशमा, आराध्या शर्मा, सलोनी, सुनैना, चांदनी ,लक्ष्मी पांडे, अंशिका मिश्रा प्रिया आदि बच्चों ने अन्य नाटक प्रस्तुत किये। अलिश्बा ने कहा रफ़्तार नहीं जिम्मेदरी पहचान बन जाए। हर मोड़ पर जीवन की कीमत याद आये l एक नियम पालन सौ खुशियाँ बचायें l सड़क पर सावधानी घर तक सलामत पहुचाये l कार्यक्रम में सहायक शिक्षिकाओ के रूप में प्रियंका, कुसुम राव और सुमन,खेल शिक्षिका भावना आदि अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
