India Times 7

Homeबदायूंकीर्तन फेरी को मस्जिद के पास से न ले जाने आरोप

कीर्तन फेरी को मस्जिद के पास से न ले जाने आरोप

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं माघ माह में निकलने वाली कीर्तन फेरी को थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम व्योर कस्माबाद में रोक दिया गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।फेरी का मार्ग एक मस्जिद के पास से होकर गुजरता है, इसी कारण फेरी को उस रास्ते से निकालने से रोका गया। इस फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2012 तक कीर्तन फेरी गांव के अंदर इसी मार्ग से निकाली जाती थी। बाद में सड़क खराब होने के कारण फेरी को गांव के बाहर से निकाला जाने लगा था। अब सड़क सही हो जाने के बाद ग्रामीण उसी पुराने मार्ग से फेरी निकालना चाहते थे, क्योंकि इसी रास्ते पर गांव के सभी मंदिर स्थित हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए।फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।पूरा मामला थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम व्योर कस्माबाद का बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular