India Times 7

Homeशाहजहांपुरकार सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत

कार सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । जिले के खुदागंज कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरेली के विशाल मेगा वाट के मैनेजर की मृत्यु हो गई । मृतक बरेली के बिथरीचैनपुर क्षेत्र के रसुईया गांव निवासी राजीव कुमार सिंह (35) गुरुवार की रात अपने तीन दोस्तों के साथ कार से खुदागंज में एक दोस्त की शादी में जा रहे थे । इसी बीच खुदागंज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार देने से हुए हादसे में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन दोस्त घायल हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया । और राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के बाबा नरेश पाल सिंह ने बताया कि राजीव की पत्नी गुड़िया और दो बच्चे हैं दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई । परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुँच गए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular