शाहजहांपुर संवाददाता अनिल कुमार – ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर नामकरण संस्कार की दावत में शिरकत करने जा रहा युवक लघुशंका निवारण के लिए ट्रैक्टर ट्राली से उतरा ही था, तेज गति से पीछे से आयी कार की लगी टक्कर से घायल हो गया | घायल को उपचार के लिए निगोही सीएचसी लाया गया है | उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है | जनपद पीलीभीत थाना बीसलपुर के गाँव भदारी निवासी महेन्द्रपाल सहित 25 महिला, पुरूष ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर अपनी पुत्री आरती के यहाँ नामकरण संस्कार की दावत में शिरकत करने के लिए जनपद शाहजहॉपुर थाना तिलहर के गाँव पुरायां के लिए शाम 5 बजे चले | उनकी ट्रैक्टर ट्राली शाहजहाँपुर – पीलीभीत मार्ग से होते हुए निगोही- तिलहर मार्ग के निगोही थाना क्षेत्र के गाँव जहाँनपुर पहुँची थी, ट्रैक्टर ट्राली में सवार महेन्द्रपाल के मित्र जनपद पीलीभीत थाना बीसलपुर के गाँव अदिलाबाद निवासी साधू को लघुशंका का आभास हुआ और वह लघुशंका निवारण के लिए उतरे | इसी बीच पीछे से तेज गति से आयी काले रंग की लगी कार की टक्कर से 55 वर्षीय साधू घायल हो गये | सूचना पर निगोही थाना प्रभारी अरबिंदसिंह पुलिसबल के साथ घटना स्थल पहुँच गये और घायल साधू को उपचार के लिए निगोही सीएचसी लाया गया | उपचार के बाद घायल साधू को जिला शाहजहाँपुर रेफर कर दिया गया है |