India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ियों का तांडव! बेकाबू होकर थाने के सामने कार में तोड़फोड़,

कांवड़ियों का तांडव! बेकाबू होकर थाने के सामने कार में तोड़फोड़,

रिपोर्ट ब्रजेश पाल सिंह

बरेली, सावन की आस्था के बीच बरेली जिले में कांवड़ियों का उग्र रूप सामने आया। भुता थाना क्षेत्र में रविवार को एक मामूली टक्कर ने हिंसा का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िये को कार की हल्की सी साइड लग गई, जिससे वह चोटिल हो गया और उसका मोबाइल टूट गया। इसके बाद जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।पत्थरबाज कांवड़ियों ने पुलिस थाने के सामने ही जमकर बवाल किया। भीड़ ने कार पर ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन भीड़ के सामने बेबस नजर आए। दो महिलाएं बीच-बचाव करती रहीं लेकिन उग्र भीड़ किसी की नहीं सुन रही थी।महंत राजीव के अनुसार, वह 51 कांवड़ियों के जत्थे के साथ कछला घाट से जल लेकर बिलसंडा शिव मंदिर जा रहे थे। ग्राम कमुआ के पास एक कार ने कथित रूप से एक कांवड़िये को साइड मार दी, जिससे विवाद था

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular