मैनपुरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडी धर्मदास स्थिति जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह एडवोकेट जी का पार्टी के तमाम पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यापर्ण कर भव्य स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ की उन्होंने मुझ पर भरोसा कर बड़ी जिम्मेदारी सौपी है जिसे मैं अपनी पूर्ण ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से निभाउंगा। जिस तरीके से आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जिले में चर्चा में है उनकी मेहनत और नेतृत्व को मै सलाम करता हूँ और संकल्प लेता हूँ की उनके और शीर्ष नेतृत्व के विश्वास को तथा इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाउंगा।मेरे और मेरी विधि प्रकोष्ठ की कमेटी द्वारा समाज मे असहाय ,गरीब व दुर्बल व्यक्तियों के साथ भाजपा सरकार में हो रहे अन्याय के खिलाफ निःशुल्क न्याय दिलाने की व्यवस्था होगी जिससे उनको उचित न्याय मिल सके।इस कार्यक्रम में एड0 अरविंद यादव,एड0 मनिरत्न गौतम,एड0सचिन तोमर, पी सी चतुर्वेदी,अनुपम शाक्य,डा नवीन शर्मा,हिमांशु सेन,सरफराज अहमद सिद्दीकी,वाजिफ अली,सुशील शर्मा,राहुल यादव,अंकित शर्मा,प्रिंस कुमार,आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।