तीन दर्जन से अधिक लोगो को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई
मैनपुरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय मंडीधर्मदास पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांघी का जन्मदिन मनाया गया तथा साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गौरव कुमार खेड़ा जी का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन की खुशी के मौके पर लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगो को कांग्रेस पार्टी में सदस्यता दिलाई गई साथ ही पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया। ये करवा अभी रुकेगा नही इसी तरह पार्टी को मजबूत करने का दायित्व में अपनी पूर्ण ईमानदारी से निभाता रहूंगा और पार्टी हाई कमान के विश्वास को मैं बेखुदी निभाउंगा।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष (RGPRS) गौरव कुमार खेड़ा ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा और पार्टी को मजवूत बनाने का कार्य करूँगा।आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में मैनपुरी कांग्रेस का कारवां बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है साथ ही मैं उनका धन्यवाद व अभिनंदन करता हूँ कि उनके साथ मुझे पार्टी में सेवा करने का मौका मिला।इस कार्यक्रम में शिशुपाल सिंह,पूरन चतुर्वेदी,अरविंद यादव,अनुपम शाक्य,डा नवीन शर्मा,अछेस श्रीवास्तव, दीपक राजपूत,पंकज कुमार, हिमांशु सेन,मोनू यादव,राहुल शाक्य,बंटी शर्मा,नकुल शाक्य,अंकित शर्मा,दलवीर राजपूत,कुलुप सिंह,राम शर्मा,सुरेश शाक्य,जितेंद्र राठौर, मुकेश,पुष्पेन्द्र,वाजिव अली,शेखर यादव, अंकुर सिंह,विजय,कमलेश, प्रवीण,सरफ़राज़ सिद्दीकी,सुनील शर्मा,पंकज यादव,अनिल कुमार,यूनुस मंसूरी,नीरज सिंह,नंदू राठौर,रजत कुमार,कुलदीप,मुकेश शाक्य आदि जिला कांग्रेसी उपस्थित रहे।