मैनपुरी सोमवार को जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ निर्देशानुसार जिला कार्यालय मंडी धर्मदास पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड0मुकेश यादव की अध्यक्षता में संगठन सृजन की बैठक आयोजित की गई।जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एड0 अरविंद यादव रहे। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछडो के साथ बहुत अन्याय हो रहा है जिसको पिछड़ा वर्ग स्वीकार नही करेगा। उत्तरप्रदेश में भाजपा सत्ता के घमंड में वर्ग विशेष को बढ़ाबा दे रही है।मनरेगा में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग को काम मिलता था उम्मीद होती थी 100 दिन के रोजगार की गौरंटी की पर आज मनरेगा को खत्म करके पिछडो के रोजगार के साथ अत्याचार किया है।अब समय आ गया है हम पिछडो के हक की लड़ाई गांव गांव जाकर लड़ेंगे। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस हरेंद्र राउत,जिलाध्यक्ष RGPRS गौरव श्रीवास्तव ,अनुपम शाक्य(pcc),सचिन राजपूत,शैलू सक्सेना,सुधीर यादव,मोनू यादव,रतन शाक्य,अंकुर सिंह,विनोद यादव,रमेश यादव,पंकज कुमार आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।