India Times 7

Homeअयोध्याकांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय धरना देकर अपना विरोध...

कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया

अयोध्या उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बीते दिनों मनरेगा बचाओ संग्राम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठी चार्ज के विरोध में आज गांधी पार्क सिविल लाइनमें जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरना स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने तथा संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया । धरने में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, देश के मान सम्मान के सामने कभी घुटने नहीं टेके गरीबों, नौजवानों के लिए ऐसी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जिससे देश में गरीबी और नौजवानों में बेरोजगारी खत्म की जा सके मनरेगा जैसी योजना और सरकारी नौकरियों में निरंतर वैकेंसी इसका उदाहरण है, लेकिन वर्तमान सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं को दरकिनार कर गरीबों की योजना को समाप्त करने तथा नौजवानों की नौकरियों में रोक लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा अबबहुत हो चुका कांग्रेस पार्टी ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा जिस जज्बे और साहस से कांग्रेस ने अपनी कुर्बानी देकर भारत देश में आजादी दिलाई भारतीय जनता पार्टी उसको खत्म करना चाह रही उनहोंने कहा देश एवं प्रदेश में नफरत का बीच बोकर सत्ता में आई भाजपा सरकार को बेनकाब कर उसे सत्ता से बेदखल करना होगा,। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस जनों का आवाहन किया जिस प्रकार आजादी की लड़ाई में कांग्रेसियों ने अंग्रेजों को भारत से भगा दिया आज फिर उसी जज्बे के साथ भारतीय जनता पार्टी को इस देश से मिटाना होगा । संचालन कर रहे पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा आज देश के नौजवानों में राहुल गांधी आईकान के रूप में है और देश का नौजवान राहुल गांधी में अपना भविष्य देख रहा है उन्होंने कहा माननीय राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा अपनी दूषित मानसिकता प्रदर्शित कर रही है कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए उद्योगों को बेचनेएवं योजनाओं को बदलने के का प्रयास कर रही है। धरने को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,राम अवध पासी, उमेश उपाध्याय, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत, दिनेश शुक्ला,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा थे । धरने में शामिल लोगों में कविंद्र साहनी, अशोक कनौजिया, पंकज सिंह, रामनाथ शर्मा, चंचल सोनकर, भीम शुक्ला, अशोक कुमार शर्मा, प्रेम पांडे, अनिल सोनकर, भोला भारती, आसाराम, जगत, जग रथ आदि मुख्य थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular