रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं जनपद में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित मुद्दों को लेकर एक बड़ी पदयात्रा की शुरुआत की गई। यह पदयात्रा 26 जनवरी 2026, दोपहर 12 बजे समरेर से शुरू हुई, जिसे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बदायूं के नेतृत्व में निकाला गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह पदयात्रा 4 फरवरी तक लगातार चलेगी और इसके माध्यम से जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में लोगों से संवाद किया और कई प्रमुख मांगें उठाईं। बैनर पर लिखे मुद्दों के अनुसार कांग्रेस ने सबसे पहले अधूरे पड़े पुल का निर्माण पूरा कराने की मांग रखी। इसके साथ ही भूमिहीन परिवारों को 1 एकड़ कृषि भूमि का पट्टा देने की बात कही गई।कांग्रेस ने क्षेत्र में समरेर में चीनी मिल के निर्माण को लेकर भी आवाज उठाई। वहीं किसानों के हित में फसल सुरक्षा, आवारा पशुओं से राहत, और किसानों के कर्ज माफ करने की मांग प्रमुख रही।इसके अलावा मनरेगा मजदूरी बढ़ाने, राशन कार्ड व यूनिट व्यवस्था में सुधार, गरीबों को न्यायपूर्ण लाभ, और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही।पदयात्रा में मौजूद नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन जनता के हक की लड़ाई है और कांग्रेस हर वर्ग की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।फिलहाल पदयात्रा को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।