India Times 7

Homeहरिद्वारकांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

रुड़की /हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट द्वारा मनरेगा योजना के लिए कान्हापुर गांव के अम्बेडकर भवन प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया ।जिसमें मनरेगा योजना के तहत काम नहीं मिलना ओर गांव में गरीबी रेखा के नीचे जी रहे लोगों के राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं जैसी समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचे महानगर, रुड़की कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। गांव में मनरेगा योजना के जॉब कार्ड मात्र कुछ लोगों के पास ही है और उन्हें भी पिछले 5 साल से कोई काम नहीं मिला है और ना ही बेरोज़गारी भत्ता।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को मनरेगा योजना की भी जानकारी दी। इस दौरान गरीब परिवारों की दलित महिलाओं ने साफ किया कि गांव में महज छह-सात परिवारों के ही कार्ड बने हुए हैं और इन्हें भी ग्राम प्रधान की ओर से कोई काम नहीं दिया गया है और न ही किसी के खाते में पैसे पहुंचे हैं। महिलाओं ने मांग की कि सभी गरीब परिवारों के मनरेगा और सफेद राशन कार्ड बनने चाहिए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह गरीब परिवारों की आवाज बनेंगे। इसे लेकर वह सभी अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे और दोषी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरेंगे। ब्लॉक कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। दिखावा बनकर रह गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि गरीब परिवारों को इंसाफ दिलाने में वह किसी भी तरह से पीछे नहीं हटेंगे। यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार और गरीब परिवारों के साथ धोखा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मौके पर ही खंड विकास अधिकारी, रुड़की सुमनलता से भी फोन पर वार्ता की ओर चेतावनी दी कि मंगलवार तक सभी महिलाओं के जॉब कार्ड की केवाईसी अपडेट करवाए ओर मौके पर मनरेगा कार्यक्रम ग्राम पंचायत सचिव को भेजे ताकि गरीब लोगों को मनरेगा योजना का लाभ मिल सकें और ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करना मजबूरी होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ब्लॉक एवं प्रशासन की होगी।।साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से भी फोन पर वार्ता कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी और उनसे इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिन लोगों को मनरेगा योजना में सरकार काम नहीं देगी उन्हें बेरोज़गारी भत्ता सरकार को देना होगा चाहे उसके लिए कुछ भी संघर्ष करना पड़े।इस अवसर पर संजय उर्फ़ गुड्डू, मुनफैत अली, मोहित त्यागी वैभव सैनी, मुस्लिम सत्तार फतेह सिंह राम कुमार नंदलाल बीजू कर्मपाल सहित सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular