मनेरगा योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए कल से ही धरना प्रदर्शन शुरू किया गया
मैनपुरी जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ व उनके साथियों को पुलिस द्वारा अरेस्ट करने पर जिलाध्यक्ष ने अपने आवास पर ही शुरू किया धरना। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ जी के आवास के बाहर मनेरगा योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए कल से ही धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।
विधानसभा लखनऊ घेराव करने से एक दिन पहले ही जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ,अनुपम शाक्य (पीसीसी) व डा नवीन शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष) को योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया। सरकार का ये कृत्य अंग्रेजों के शासन को याद दिलाता है पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरो से,जिसके उपरान्त जिलाध्यक्ष जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से ही महात्मा गांधी जी के विचारों के साथ शांतिप्रिय विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन क्षेत्राधिकारी जी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि योगी जी की सरकार हमारे नेता राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी से इतना डरी हुई है कि अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए पुलिस को आगे करना पड़ रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी बिना डरे किसानों व मजदूरों के हक की लड़ाई जब तक लड़ेगी जब तक उनको मनरेगा के मूल हक उन्हें बापस नही मिल जाते।
एडवोकेट अरविंद यादव (पीसीसी) ने बताया कि मजदूरो व किसानों के काम करने के अधिकारों को छीना जा रहा है।
अनुपम शाक्य(पीसीसी) ने बताया कि मनरेगा किसानों व मजदूरो के काम करने के संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित करता है।
डा नवीन शर्मा(जिला कोषाध्यक्ष) ने बताया कि भाजपा सरकार मनरेगा में किये गए बदलावों की तत्काल बापसी ले और न्यूनतम वेतन 400 रुपये प्रतिदिन का करे।
इस कार्यक्रम में भीमसेन कठेरिया, शरद पचौरी,सरफराज अहमद सिद्दीकी, नकुल शाक्य,मोनू यादव,अमित वर्मा,वाजिफ अली,शेखर यादव ,एड0राकेश कुमार,ज्ञान कुमार,शैलू सक्सेना,कन्हैया कुमार,रवि यादव,पप्पू यादव,दुर्गा सहाय आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।