मैनपुरी बुधवार को दिवानी परिसर पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एड0श्री सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में संगठन सृजन को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि एड0श्री अरविंद कुमार यादव जी रहे।मुख्य अतिथि श्री यादव जी ने बताया कि भाजपा सरकार में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है न्याय पालिका भी दबाव महसूस कर रही है लेकिन हम गरीव व असहाय के न्याय के हक़ की लड़ाई अपनी कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ कमेटी द्वारा फ्री लड़ेंगे। विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एड0 श्रीसुखवीर सिंह जी ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ की कमेटी जल्द से जल्द प्रभारी जी को सौप दी जाएगी।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गोपाल कुलश्रेष्ठ जी ने जो हम पर भरोसा दिखाया है उसे मैं अपनी जिम्मेदारी के साथ निभाउंगा साथ ही संगठन को आगे बढ़ाऊंगा।इस कार्यक्रम में एड0 रीता नय्यर (जिलाध्यक्ष महिलाकांग्रेस), एड0 मुकेश यादव (जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस),एड0 सचिन तोमर(जिलामहासचिव), कुमार गौरव श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष RGPRS),एड0 विनय यादव ,एड0 नीलेश यादव,एड0 प्रदीप कुमार, एड0 जितेंद्र सिंह,एड0 शिवपूजन ,एड0 सुमित कुमार,एड0अखिलेश कुमार,एड0रितुल यादव ,एड0 राजवीर सिंह यादव,एड0अजीत यादव,एड0 आशीष सक्सेना आदि कांग्रेस अधिवक्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस की संगठन सृजन को लेकर बैठक हुई आयोजित
RELATED ARTICLES