India Times 7

Homeमैनपुरीकांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न पं० मदन मोहन मालवीय ...

कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न पं० मदन मोहन मालवीय की जयन्ती मनाई गई

मैनपुरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ जी की अध्यक्षता में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता भारत रत्न महामना पं० मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ती, प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्य तिथि एवं महाराजा बिजली पासी जी की जयन्ती मनाई गई।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पं० मदन मोहन मालवीय जी ने पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा एवं भारत माता की सेवा में अपना जीवन अर्पण कर दिया, इस महामानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश की सेवा के लिए तैयार करने की थी जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें।शहर अध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने बताया कि चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी स्वतंत्र भारत के प्रथम एवं एकमात्र गर्वनर जनरल थे, उन्होंने दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार और सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।जिलाउपाध्यक्ष शरद पचौरी ने बताया कि महाराजा बिजली पासी जी 12वीं सदी के एक शक्तिशाली एवं वीर राजा थे, इन्होंने अवध के बड़े हिस्से में शासन किया एवं कई किलों का निर्माण कराया।इस कार्यक्रम मेंपूरनचंद्र चतुर्वेदी, भीमसेन कठेरिया, श्री कृष्ण तिवारी,अनुपम सिंह शाक्य, नवीन शर्मा, जितेंद्र राठौर, कुमार गौरव श्रीवास्तव, सरफराज सिद्धकी,नकुल शाक्य, वाजिफ अली, प्रवेश पाण्डे, पंकज कुमार, राहुल यादव, सेलू सक्सेना, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular