
कांग्रेस पार्टी किसानों के लिये हमेशा से खडी है और रहेगी -प्रकाश प्रधान
मैनपुरी प्रदेश अध्यक्ष उ०प्र० अजय राय के निर्देशानुसार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुरी ने तहसील स्तर पर किसानों के हित में मैनपुरी तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।जिसमें प्रदेश के पूर्व महासचिव प्रकाश प्रधान ने बताया कि आज किसान बहुत परेशान है और प्रदेश में कुछ स्थानो पर आयी बाड़ के कारण फसल बरबाद हो चुकी है जिसकी भरपाई करने के लिये आज मौजूदा भाजपा सरकार कोई साधन नहीं कर रही है जिससे किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर हो गया है। कांग्रेस पार्टी किसानों के लिये हमेशा से खडी है और रहेगी।जिलाध्यक्ष जी गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में खरीफ की फसल की बुआई चल रही है। आज किसानो को धान की फसल के लिये यूरिया, खाद्य, विजली, पानी के लिये दर-दर भटकना पड रहा है। भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार सत्ता के घमण्ड में किसानों से किये गये अपने वादे पूरी तरह से भूल चुकी है। सरकारी समितियों व निजी दुकानों पर काला बाजारी के चलते आज प्रदेश का अन्न दाता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव किसानो के हितों के लिये संघर्ष करती रही है और किसानों के हितों के लिये संघर्ष करने के लिये प्रतिवद्ध है।आज ज्ञापन में उपस्थित पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुबे, वर्तमान शहर अध्यक्ष डा० नागेंद्र यादव, पी सी चतुर्वेदी(जिला उपाध्यक्ष), अरविन्द तिवारी, भीमसेन कठेरिया (जिला उपाध्यक्ष), अनुपम सिंह शाक्य (P.C.C), डॉ नवीन शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष), राहुल कठेरिया (जिलायुवा कांग्रेस अध्यक्ष) अजित यादव (R.G.P.R.S अध्यक्ष), हिमांशु सेन (N.S.U.I अध्यक्ष), श्री कृष्ण तिवारी (जिला उपाध्यक्ष),राम प्रमोद शाक्य (ब्लॉक अध्यक्ष), चन्द्रशेखर यादव (जिला महासचिव), बरनाम सिंह यादव (R.T.I. अध्यक्ष), मोनू यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), सरफराज अहमद सिद्दीकी (जिला महासचिव), दीप चंद्र भारतीय (जिला महासचिव), जितेन्द्र राठौर (जिला महासचिव), जितेन्द्र कुशवाह (जिला महासचिव), सचिन तोमर (जिला सचिव), वाजिव अली (जिला महासचिव), अमित वर्मा (जिला महासचिव), वीर राज सिंह कश्यप (जिला सचिव), तौकीर आलम (जिला महासचिव युवा कांग्रेस), अशीश कुमार (महासचिव युवा कांग्रेस), बैभव मिश्रा (जिला ब्लॉक कमेटी), रवि यादव (जिला कार्यलय प्रभारी), अखिल जैन (जिला महासचिव), रफीक अहमद (जिला सचिव), नकुल कुमार शाक्य(जिला महासचिव), नितीश कुमार (जिला ब्लॉक कांग्रेस), आकिब (जिला सचिव), अमित सिंह (जिला सचिव), मनोज कुमार (जिला सचिव), सुशील श्रीवास्तव (जिला सचिव), मुकेश शाक्य(जिला ब्लॉक कमेटी),सुविन यादव (शहर महासचिव), कुमार गौरव दुवे (शहर कोषाध्यक्ष), राशिद सिद्दीकी (शहर उपाध्यक्ष) आदि कोंग्रेसी उपस्थित रहे।