India Times 7

Homeमैनपुरीकांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन...

कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मैनपुरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि जिला उपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया की अध्यक्षता में माननीय महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी मैनपुरी जी को वाराणसी में दोषियो के प्रति उचित कार्यवाही कर मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति की स्थापना एवं घाटों के सौंदर्गीकरण का कार्य काशी के सम्मानित धर्माचार्यों एवं काशीवासियों के साथ विचारविमर्श के उपरान्त ही कराये जाने हेतु एक ज्ञापन दिया गया।जिलाउपाध्यक्ष भीमसेन कठेरिया जी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को 10 जनवरी, 2026 को अचानक ध्वस्त करा दिया गया, जिसका जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा करवाया गया था। यह स्थान माता अहिल्याबाई जी के लिए बहुत महत्व रखता था। यही नहीं यहाँ पर स्थापित माता अहिल्याबाई होलकर जी की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियां भी ध्वस्तीकरण के पश्चात मणिकर्णिका घाट के मलबे में दबी पड़ी हैं। यह कार्यवाही उस स्थान के ऐतिहासिक महत्व को पूरी तरह अनदेखा करते हुए की गयी। हम सभी इस शर्मनाक और अप्रतिष्ठित कार्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस सम्बन्ध में खासगी देवी अहिल्याबाई होलकर चैरिटिज ट्रस्ट, इंदौर द्वारा भी अपना विरोध दर्ज कराया गया है।कांग्रेस पार्टी ,भाजपा सरकार द्वारा उक्त विरासत पर की गयी ध्वस्तीकरण घटना का विरोध करती है तथा उचित कार्यवाही कर निम्न मांगे करती है-इस लापरवाही की पूरी जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति की स्थापना एवं घाटों के सौंदर्गीकरण का कार्य काशी के सम्मानित धर्माचार्यों एवं काशीवासियों के साथ विचारविमर्श के उपरान्त ही कराया जाये।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पी सी चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष (RGPRS) गौरव कुमार खेडा,शहर अध्यक्ष नागेंद्र यादव,अनुपम शाक्य(PCC),डा नवीन शर्मा(जिला कोषाध्यक्ष),जितेंद्र राठौर(जिला महासचिव),मोनू यादव(ब्लॉक अध्यक्ष),पंकज कुमार(जिला महासचिव),वाजिफ अली(जिला महासचिव),शेखर यादव(जिला महासचिव),सुधीर यादव(जिला महासचिव),मोहम्मद नदीम(युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष) आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular