India Times 7

Homeशाहजहांपुरकस्बे सहित क्षेत्र में तिरंगा यात्राएँ , ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए

कस्बे सहित क्षेत्र में तिरंगा यात्राएँ , ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए

निगोही /शाहजहाँपुर अशोक कुमार – निगोही क्षेत्र में कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के संरक्षण में तिरंगा यात्राएँ निकाली गईं । सरकारी विद्यालयों , निजी कालेजों , ब्लाक , थाना , नगर पंचायत , सरकारी अस्पतालों सहित समस्त सरकारी/निजी संस्थानों में प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए एवं मिष्ठान वितरण हुआ । आदर्श इंटर कॉलेज निगोही , सर्वहितेषी इंटर कॉलेज निगोही , सरस्वती विद्या मंदिर निगोही , रोशन इन्टर कॉलेज सतवां, जिंदपुरा , ऊनकलां , बलेली, टिकरी ,गुरग्राम के प्राथमिक , उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक , खेलकूद कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुए । आर एस एस, हिन्दू युवा वाहिनी, किसान यूनियन की समस्त तिरंगा यात्राएँ बड़े ही जोशोखरोश से डीजे पर वंदेमातरम् , देशभक्ति के फिल्मी गीत , राष्टगीत , राष्ट्रगान गाते बजाते उत्साही युवाओं ,नागरिकों से सड़कें गलियाँ गुंजायमान रहीं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular