रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जनपद के मीरानपुर कटरा से खुदागंज जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन रोड का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं मीरानपुर कटरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण कसरक रेलवे फाटक को लगभग 2 महीने के लिए बंद कर दिया गया है गेट संख्या 342 पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हाइवे के समस्त यातायात को सुरक्षा कारणों से रोका गया है विगत मंगलवार शाम से रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े बोल्डर्स रखकर निर्देश लिखे बोर्ड लगा दिए गए हैं अब यात्रियों को नजदीकी रेलवे स्टेशन वाल फाटक संख्या 341 से होकर निकलना होगा । इस वैकल्पिक मार्ग से यात्रियों को 3 किलोमीटर की ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी । सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एवं एनएचआई पिछले एक साल से इस ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक शुक्ला के अनुसार, ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करीब 2 माह में पूरा हो जाएगा । इसके बाद समस्त हाइवे यातायात पुनः सामान्य कर दिया जाएगा