अयोध्या।
बड़े बकायेदारों से गृह एवं जल कर वसूली के अभियान को गति देते हुए नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान तीन बड़े बकायेदारों को कर जमा करने के लिए मोहलत दी गई।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत अयोध्या धाम के निषाद चौराहा स्थित सबरीरसोईं नगर निगम की टीम पहुंची और सील करने की कार्रवाई शुरू की तो उन्होंने संपूर्ण बकाया 21 लाख रुपये जमा करने के लिए 28 फरवरी तक की मोहलत मांगी। नगर निगम के दल ने त्रिवेणी सदन अमानीगंज पर धावा बोला तो उन्होंने एक सप्ताह में संपूर्ण बताया 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया। टीम ने पुलिस लाइन स्थित मनूचा बिल्डिंग पर बकाया 29 लाख रुपये जमा न होने पर सील करने की कार्रवाई करने के लिए बिजली विभाग को 24 घंटे में भवन खाली करने का समय दिया। नगर निगम की टीम में कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह,कर अधीक्षक जयप्रकाश,जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी,निरीक्षक शुभम गुप्त एवं प्रदीप वर्मा के साथ प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल थे।