India Times 7

Homeअयोध्याकई गंभीर धाराओं में चेयरमैन जब्बार अली समेत 50 पर दर्ज हुआ...

कई गंभीर धाराओं में चेयरमैन जब्बार अली समेत 50 पर दर्ज हुआ केस, पुलिस पर लगाया था पिटाई का आरोप

अयोध्या ( मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत) शहर के घोसियाना मोहल्ले में बेशकीमती विवादित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर शनिवार को हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन व सड़क जाम करने वाले पालिकाध्यक्ष जब्बार अली समेत 50 अज्ञात पर तोड़फोड़, सड़क जाम, निषेधाज्ञा का उल्लंघन सहित अन्य गंभीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को एक भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली कुछ सभासदों के साथ गए थे जहां विवाद के बाद पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। शनिवार को पुलिस जहां मान मनौव्वल करती रही वहीं रविवार को प्रशासन के तेवर बदले दिखाई पड़े। इस भूमि पर मालिकाना हक जताने वाले राजेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अध्यक्ष और 50 अज्ञात पर राजेश मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी के बाद से पुलिस प्रशासन के प्रति अध्यक्ष समेत सभासदों में रोष बढ़ गया है। विवादित भूमि पर नगर पालिका अपना स्वामित्व बता रहे है। कई वर्षों पूर्व भी पालिकाध्यक्ष जब्बार अली पर इसी भूमि पर कब्जेदारी को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सीओ आशीष निगम ने दर्ज मुकदमे की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जायेगी। शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता है। पिटाई के आरोपों को सीओ ने सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं पालिकाध्यक्ष जब्बार अली ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पालिकाध्यक्ष समेत 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular