India Times 7

Homeअयोध्याकंबल वितरण कार्यक्रम के तहत, हजारों की संख्या में बांटे गए गरीबों...

कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत, हजारों की संख्या में बांटे गए गरीबों को कंबल

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या समाजिक संस्था फलाहुल मुस्लिमीन सोसायटी एवं ग्लोबल इंटर कालेज,सोनखरी रामपुर भगन, बीकापुर के बैनर तले
इस्लाम एवं समाज सेवा के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए हर बर्ष की भांति गरीबों , असहाय,मजलूमों को हिंदू मुस्लिम एकता के सूत्र में बांधते हुए, गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए बिना किसी जाति धर्म के भेद-भाव के हर बर्ष की परम्परागत तरीके से चल रहे कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत, हजारों की संख्या में बांटे गए गरीबों को कंबल,
इस्लाम एवं समाज सेवा एवं कंबल वितरण की अध्यक्षता मदन मोहन पाण्डेय,पूर्व एडिशनल जनरल हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने की अध्यक्षता कर रहे श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहां कि पैसे तो बहुत ही लोगों के पास है,दान करने का दिल बहुत ही कम लोगों के पास होता है, उन्होंने फलाहुल मुस्लिमीन सोसायटी के सभी कर्मठ एवं जुझारू साथियों को शुभकामना देते हुए सराहना भी किया ,उसी बीच एड्वोकेट आफताब अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस्लाम का वसूल ही इंसानियत एवं सेवा ,इंसाफ , न्याय,दुआ, सिफारिश है,जिसको खिदमते खल भी कहते हैं उसी कड़ी में बख्तियार खान ने कहा कि चेयरमैन मौलाना अहमद सिराज कासमी,व अध्यक्ष जमीयत ए-उल्ला-ए-हिंद मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी बिना किसी जाति धर्म भेद-भाव के हर गरीब की मदद करते हैं,और करते चले आ रहे हैं,जिसका यह कार्य क्रम गवाह भी है, ऐसे कई नेक कार्य इनके द्वारा निरंतर चल रहा है,उसी कड़ी में महंत दिनेश शास्त्री ने कहा कि सेवा निस्वार्थ भाव करनी चाहिए, प्रतिफल पाने व चुनाव में मत पाने की लालसा से सेवा करना निस्वार्थ में कभी आता, अहमद आयाज साहब ने कहा कि सेवा अदलन बदलन में नहीं, ईश्वर की सेवा व भक्ति मानकर करना चाहिए, वहीं सच्ची सेवा है,जो निस्वार्थ भाव से की गई हो, उन्होंने यह भी कहा इंसानियत व मानव सेवा ही इस्लाम का मुख्य उद्देश्य है,उसी कड़ी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि,दीपक हमेशा समाज व परिवार को रोशनी देता है, ठीक उसी प्रकार कुरान व भगवत गीता भी मानव कल्याण, इंसानियत, भाई चारा, अमन चैन,एक दूसरे के जीवन प्रकाश फैलाने तथा अंधकार को दूर भगाने का संदेश देता है, धर्म के नाम पर टकराव पैदा नहीं करता है, उन्होंने यह भी दान सुपात्रों को प्राप्त करना चाहिए,और सुपात्रों को दान का हक भी है,और देना भी चाहिए,जिस कार्य को यह फलाहुल मुस्लिमीन सोसायटी सोनखरी के बैनर तले श्रीमान मौलाना के द्वारा किया जा रहा है, ऐसे कार्य क्रम करने के लिए सभी आयोजक मंडल को दिल से धन्यवाद भी दिया, कार्य क्रम का कुशल संचालन-अली सईद खान,मशमूम फैजाबादी ने किया, मुख्य अतिथि स्वामी पागल दास जी महराज , खिलौना कुंज आश्रम, अयोध्या धाम जी उद्वोधन के बाद सामाजिक संस्था सोसायटी फलाहुल मुस्लिमीन सोसायटी के चेयरमैन मौलाना अहमद सिराज साहब वा मौलाना मुहम्द अहमद साहब ने सबका शुक्रिया अदा किया, उन्होंने यह भी कहा कि धनाड्य लोगों को आगे आना चाहिए,और गरीबों की सेवा उनके कल्याण में सहयोग देना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि, मै एक गंभीर जान लेवा बीमारी से ग्रसित होने के वावजूद भी लोगों की सेवा को ईश्वर की सेवा मानकर निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा हूं,मौत तो बेवफा है आज मेरी बारी है कल आपकी है मरना सभी को है मौत से किसी की भी रिश्तेदारी नहीं है इसको जानने के बावजूद भी मैं लाखों लोगों की दिल की दुआएं प्यार और दुलार आखिरकार इनको गांव की सरजमीं पर खींच ही लाता है ।कहते हैं दवा से ज्यादा दुआ काम करती है। वैसे ये जनाब किसी परिचय के मोहताज नहीं है। मुस्कराते हुए। मौलाना जी को तहे दिल से शुक्रिया मस्त रहें, स्वस्थ रहें, और ऐसे ही मुस्कुराते रहें लोगों की सेवा कर पा रहा हूं,यह मेरे शौभाग्य की बात है, उक्त कार्य क्रम अच्छा एवं सफल बनाने में बखूबी ओसामा सैय्यद , अब्दुल मुईन अहमद मास्टर साहब,अल्कमा, एवं विद्यालय प्रबंधन स्टाफ, के साथ साथ उक्त मौके पर बलवंतसिंह प्रधान रामपुर भगन, मोतीराम निषाद, मोहम्मद हारून, हरिश्चन्द्र निषाद जिला पंचायत सदस्य, दिलीप कुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, इमरान अहमद, सहित दर्जनों लोग मंचासीन रहने के साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग के महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे,
ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular