India Times 7

Homeबदायूंऔरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी के खिलाफ देश द्रोह का...

औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा और सदस्यता रद्द करने की मांग:धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक

ब्यूरो चीफ जसवीर मौर्य बरेली

औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा और सदस्यता रद्द करने की मांग:धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ कार्यवाही की गई है। अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे में बरेली के धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने अबू आजमी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने और देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब ने हजारों हिंदुओं की हत्या की थी। ब्राम्हणों के जनेऊ जलवाए थे और सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा था। ऐसे व्यक्ति की तारीफ करना देश द्रोह है। ऐसे में अबू आजमी की सदस्यता रद्द करनी चाहिए और उनके खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मौलाना शहाबुद्दीन पर भी साधा निशाना धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने कहा कि अबू आजमी के बयान का समर्थन करने वाले मुल्ले मौलवियों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। पंडित सुशील पाठक ने कहा कि औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर तारीफ करनी है तो अशफाक उल्ला खां की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। जाने क्या है विवादअबू आजमी ने सदन में कहा था कि औरंगजेब ने हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए लड़ाई थी। अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई हिंदू और मुसलमान को लेकर थी, तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular