रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । महानगर के ओसीएफ ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 535 जोड़ों की शादी संपन्न हुई । कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न वैवाहिक उपहार भेंट किए । वित्त मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना का पूरी दुनिया के लिए एक अनुपम उदाहरण है उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के तहत दो लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को छह चरणों में 25 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है इससे बेटियाँ अपनी शिक्षा पूरी कर आगे बढ़ सकती हैं सरकार ने स्वरोजगार के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की भी व्यवस्था के साथ इसमें शामिल कन्याऍं अपने उत्पादों से काफी आय अर्जित कर सकती हैं 21 वर्ष की आयु में विवाह के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर भी एक लाख रुपए करने की घोषणा की गई है पहले यह राशि मात्र 51 हजार रुपए थी । खन्नाजी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों की बेटियों के लिए जन्म से लेकर विवाह तक की सुन्दर व्यवस्था की है यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान के साथ लाजबाब साबित हो रही है मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाहोत्सव 2025 के अन्तर्गत ज़िला प्रशासन द्वारा ओसीएफ़ मैदान में वृहद समारोह का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया गया । आज 535 जोड़ों के प्रस्तावित विवाह समारोह में कितने जोड़े उपस्थित रहे ,इसकी सूचना अलग से दी जायेगी । समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मा. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप प्रज्वलन कर किया । तदोपरान्त ज़िलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत सम्बोधन के साथ ही साथ योजना की जानकारी भी प्रदान की । समारोह का संचालन प्रसिद्ध कवि डा० इन्दु अजनबी ने किया । मुख्य अतिथि श्री खन्ना ने अपने सम्बोधन में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी जोड़ों को सरकार की ओर से उनके मंगलमय जीवन हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं । समारोह को ज़िला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, विधायक पुवाया चेतराम पासी व विधायक तिलहर सलोना कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया । समारोह में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार, एडीएम संजय कुमार पांडेय, भाजपा ज़िलाध्यक्ष केसी मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सफ़ाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ,कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, ज़िला विकास अधिकारी पवन सिंह, परियोजना निदेशक अवधेश राम, एसडीएम सदर ज्ञानेन्द्र नाथ, ज़िला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक समेत अनेक अधिकारी गण व गणमान्य जन उपस्थित रहे ।