India Times 7

Homeअयोध्याओटीएस विद्युत कैंप में 22.95 लाख की हुई बकाया विद्युत बिल वसूली

ओटीएस विद्युत कैंप में 22.95 लाख की हुई बकाया विद्युत बिल वसूली

अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट – जिले बीकापुर विद्युत घर व उपखंड कार्यालय पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के सभी 6 विद्युत उपकेंद्र के अलावा तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन स्थानों पर ओटीएस विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। विद्युत उपखंड अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि विद्युत कैंप में अवर अभियंता शैलेश यादव, सुनील जायसवाल, विद्युत कर्मी पवन मौर्य, घनश्याम यादव, सियाराम एवं अन्य विद्युत कर्मियों की टीम और संबंधित अवर अभियंता मौजूद रहे। बताया कि उपखंड के सभी उपकेंद्र क्षेत्र में शुक्रवार को कुल 416 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया तथा 22.95 लाख रुपए की बकाया विद्युत बिल वसूली की गई। तथा बकाया विद्युत बिल न जमा करने पर 185 उपभोक्ताओं की विद्युत लाइन काटी गई है। जबकि 32 विद्युत उपभोक्ताओ द्वारा बिल संशोधन के लिए आवेदन पत्र दिया गया। बताया कि शनिवार को भी उपखंड के सभी 6 विद्युत उपकेंद्रों के अलावा उपखंड क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर ओटीएस विद्युत कैंप का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular