India Times 7

Homeमैनपुरीऑपरेशन मुस्कान के तहत कुरावली पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलवाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुरावली पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलवाया

कुरावली- ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुरावली पुलिस ने बिछड़े मानसिक रूप से विच्छुब्द महिला को उसके परिवारजनों से मिलवाया। बहन के घर जाने को निकली थी महिला, रास्ता भूलने से भटक गई थी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिला उपनिरीक्षक साक्षी तोमर ने भटकी महिला को सकुशल परिजनों को सोपा।मैनपुरी के कस्बा कुरावली क्षेत्र ग्राम रीछपुरा से मानसिक रूप से विच्छुब्द महिला मोहरश्री पत्नी करन निवासी ग्राम महाराजपुर थाना औछा रास्ता भूल कर भटक गई। महिला अपनी बहन सविता पत्नी बंटू निवासी भरतपुरा कुरावली के घर जाने को निकली थी। अपने गांव से निकलने के बाद कुरावली के रीछपुरा पहुंची जहा वह बीमार महिला भटक गई। कुरावलीऑपरेशन मुस्कान के तहत कुरावली पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलवाया थाना उपनिरीक्षक साक्षी तोमर को महिला की सूचना मिली तुरंत महिला से मिल जानकारी जुटाई परंतु महिला कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थी केवल अपना नाम बता पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी महनत की और जानकारी जुटाते हुए मोहरश्री की बहन सरिता का पता जुटा लिया गया और महिला को ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकुशल परिजनों को सोप दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular