बिछवा/मैनपुरी: क्षेत्र के दूल्हापुर, औरंध स्थित एस.एम.डी. जूनियर हाई स्कूल में आगामी 05 अप्रैल 2026, रविवार को वार्षिक महोत्सव एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा और प्रशासन जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अवन्तीबाई नगर (जसराना, फिरोजाबाद) के असिस्टेंट कमिश्नर श्री मयंक वर्मा उपस्थित रहेंगे। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (इलाहाबाद) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सनिल कुमार शिरकत करेंगे।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
एस.एम.डी. जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक महोत्सव एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन होगा
RELATED ARTICLES