रिपोर्ट आशुतोष रावत
अयोध्या एसएसवी इंटर कॉलेज में नए सत्र 2026- 27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म 16 मार्च से विद्यालय अवधि में प्राप्त किए जा सकेंगे।आवेदन की आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आवेदन को उसी दिन विद्यालय में जमा करना होगा।प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी ने बताया कि प्रवेश फार्म भरने के लिए दो फोटो सहित छात्र के शैक्षिक विवरण की ही आवश्यकता होगी।उन्होंने बताया कि कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में ही इस वर्ष प्रवेश होंगे। प्रवेश परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित होगी। कक्षा 11 के गणित, जीवविज्ञान, वाणिज्य वर्ग के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम तथा कला वर्ग, व्यावसायिक वर्ग के हिंदी माध्यम के सभी आंतरिक और वाह्य छात्रों को प्रवेश के परीक्षा में शामिल होना होगा। वर्तमान सत्र में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए कक्षा आठ उत्तीर्ण आंतरिक विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। डॉ.तिवारी ने बताया कि कक्षा 10 और 12 के लिए नए सत्र में स्थान रिक्त नहीं होने की वजह से प्रवेश परीक्षा संभव नहीं है।