पोस्टमॉर्टम से खुला राज, राजेश की गला घोंट हत्या की गई थी
अयोध्या 28 जून की रात एक व्यक्ति का शव उसके कमरे में मिला था और उसके हाथ की नस कटी थी। इसको लेकर आत्महत्या की आई थी खबर। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोट कर की गई थी हत्या। हाथ का नस काट कर आत्महत्या का दिया गया था रूप। गाजीपुर का मूल निवासी था मृतक राजेश सिंह। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रहकर करता था ब्याज पर रुपए देने का काम। गाजीपुर का इसका साथी भी डेढ़ लाख रुपए लगाकर बनाई थी हिस्सेदारी। लाभ न मिलने पर बनाया मर्डर का प्लान।रात में खाने में मिला दी नशे की गोली। बेहोश होने के बाद गला घोटकर कर दी हत्या। हाथ की नस काट कर दे दिया आत्महत्या का रूप। आरोपी गिरफ्तार।