India Times 7

Homeबरेलीएसआईआर सर्वे के दौरान बीएलओ की अचानक हुई मौत

एसआईआर सर्वे के दौरान बीएलओ की अचानक हुई मौत

रिपोर्ट ब्रजेश पाल सिंह

बरेली ____भोजीपुरा ब्लॉक के परधौली गांव में आज एसआईआर सर्वे के दौरान बीएलओ ड्यूटी पर तैनात प्राथमिक शिक्षक सर्वेश गंगवार की अचानक मौत हो गई सर्वे करते समय 47 वर्षीय सर्वेश को तेज घबराहट और सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद वह गिर पड़े ग्रामीणों ने मदद की लेकिन आरोप है कि मौके पर मौजूद सुपरवाइजर उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय भाग गया।गंभीर हालत में सर्वेश गंगवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज से मना करने के बाद उन्हें प्रताप अस्पताल रेफर किया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया प्राथमिक कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है सूचना पर एसडीएम सदर एडीएम सिटी सीएमओ और इज्जतनगर इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है चार महीने पहले ही पत्नी की मौत के बाद सर्वेश गंगवार का निधन परिवार पर दूसरा बड़ा आघात है ग्रामीणों ने सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular