रिपोर्ट अनिल अनुराग
निगोही ,शाहजहाँपुर । जनपद के तिलहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गर्रा नदी के किनारे अव्यवस्थित गांव धन्योरा में एडीएम अरविंद कुमार ने पीएम श्री स्कूल का दौरा किया । उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से शैक्षिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की । एडीएम ने स्कूल में स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए । उन्होंने छात्रों से प्रश्नोत्तर कर सही जबाब देने वाले बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया । स्कूल को जिले में सर्वश्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य रखते हुए एडीएम ने कई महत्वपूर्ण घोषणाऍं भी कीं । विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के भरोसे के दिया नई इमारत के निर्माण की भी योजना की घोषणा की । एडीएम ने छात्रों को आश्वस्त किया कि किताबों या अन्य शैक्षणिक समस्याओं के लिए वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं । सत्य भी है बड़े अधिकारी सदैव सहयोगी प्रतीत होते हैं क्योंकि वे भी इन्ही परिस्थितयों सें गुजरकर यहाँ तक पहुँचे हैं उन्हें गौरव ,सत्यता ,पद , प्रतिष्ठा , शिक्षा , श्रम , संघर्ष , ईमानदारी आदि का भलीभांति ज्ञान होता है वही आम शिक्षक ,कर्मचारी आज के भ्रष्ट वातावरण के कारण कहीं अपने कर्तव्य की अवहेलनाऍं कर जाते हैं निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह और समाजसेवी शिवम सिंह ,ग्राम प्रधान ,सचिव सहित अन्य क्षेत्रीय प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे ।