रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जिला खनन अधिकारी की जगह अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने एसडीएम पुवायाँ के साथ रात में खुटार रोड पर गंगासरा के पास छापेमारी कर पांच ओवरलोड ट्रक और डंपर पकड़े । सभी वाहनों को खुटार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है पुवायाँ के गंगसरा गांव से अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर एडीएम तड़के सुबह मौके पर पहूँच गए । उन्होंने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया । जांच में सामने आया कि करीब तीन हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में दो फुट गहरा अवैध खनन किया गया था । खेत मालिक ने बताया कि उन्होंने अवैध खनन की कई बार शिकायत की थी । लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । एडीएम ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही है बेहद अफसोस की बात है कि जिसका यह काम है वह चुप बैठा है साथ ही उन्होंने एआरटीओ को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ।