
रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूँ जनपद में कार्यरत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव का स्थानांतरण बिजनौर (नगर-पूर्वी) के लिए हो गया है। इस अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइंस, बदायूँ में एक भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने श्री श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्री श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में कई अहम अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे नगर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ हुआ।इस अवसर पर मौजूद समस्त अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों ने भी श्री श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी।समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के.के. सरोज, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के.के. तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।,