रिपोर्टर इमरान अली

बिहार लखीसराय, में आंगनवाड़ी के बच्चों में एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया की ओर से सामाजिक कार्य किया गया।इस अवसर पर संगठन के शौरभ कुमार द्वारा छोटे बच्चों को किताबें, कॉपियां एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया तथा शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया निरंतर समाज सेवा एवं जनहित कार्यों के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है।
