India Times 7

Homeमेरठउ0प्र0 राज्य महिला अध्यक्ष ने महिला उत्पीडन से संबंधित प्रकरणो की समीक्षा...

उ0प्र0 राज्य महिला अध्यक्ष ने महिला उत्पीडन से संबंधित प्रकरणो की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट योगेंद्र कुमार

मेरठ अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने जिला महिला चिकित्सालय मेरठ में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभागअस्पताल में आने वाले मरीजो को अच्छा उपचार मिलने के साथ-साथ उनके साथ किया जाये अच्छा व्यवहार-मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोगसर्किट हाऊस में मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र वितरण एवं महिला उत्पीडन से संबंधित प्रकरणो की समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर किया जाये निस्तारण-मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग मेरठ (सू0वि0) 12.11.2025 आज मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती बबीता सिंह चौहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय मेरठ में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। मा0 अध्यक्ष ने गोद भराई में गर्भवती महिलाओ को फलो की टोकरी व अन्नप्राशन में बच्चो को खीर खिलाई व खिलौने दिये तथा कन्या जन्मोत्सव में बेबी किट का वितरण किया गया। उन्होने वहां ओपीडी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य व्यवस्थाओ को देखा। उन्होने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजो को अच्छा उपचार मिलने के साथ-साथ उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाये। मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज मेरठ के शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। सर्किट हाऊस में मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र वितरण एवं महिला उत्पीडन से संबंधित प्रकरणो की समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मा0 अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा की गई और उनमें और प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लाभार्थियो को लैपटॉप का वितरण भी किया गया। जनसुनवाई के दौरान मा0 अध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि वे अपनी समस्या बिना डरे खुलकर बताये। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग कदम से कदम मिलाकर आपके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना ही मेरा मुख्य उददेश्य है। इस अवसर पर मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डा0 हिमानी अग्रवाल, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी देहात अभिजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टाफ, राजकीय बालिका इंटर कालेज मेरठ का स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular