अमानीगंज-/ अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर के द्वारा आदेश व न्याय न किए जाने का भारतीय किसान यूनियन द्वारा लगाया गया आरोप।भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी शुद्धू भारती ने आरोप लगाया कि मैं अपनी पैतृक जमीन में घर बना रहा था जिसे विपक्षियों ने अनुचित लाभ देकर रोकने का काम किया मेरे साथ अन्याय हो रहा है जिसे लेकर इस कड़ाके की ठंड में 4 दिन से धरना प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन का चल रहा है लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी पूछने तक नहीं आया यदि कोई प्रशासनिक अधिकारी हमारी समस्या का हल नहीं करेगा तो भारतीय किसान यूनियन बहुत विशाल रूप में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
उपजिलाधिकारी के द्वारा किए गए आदेश के विरोध में किसान यूनियन का अनवरत धरना प्रदर्शन
RELATED ARTICLES