रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
बरेली मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। एक करोड़ इकतालीस लाख की लागत से बनने वाले उत्सव भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ बरेली जनपद के ब्लाक रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमठेना मे उत्सव भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। एक करोड़ इकतालीस लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस उत्सव भवन निर्माण से गांव में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़बा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सोनम,प्रधानपति धर्मेंद्र और ग्राम सचिव सुगम कुमार नें कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का मुकूट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणो ने भी मंत्री का अभिनंदन करते हुए विकास कार्यो के लिए आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में ब्लॉक प्रमुख रामनगर मित्रपाल खंड विकास अधिकारी रामनगर एडिओ पंचायत बिष्णूदत्त शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सुगम कुमार, करन सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणो का कहना है कि।उत्सव भवन के निर्माण से विवाह समारोह समाजिक कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में सुबिधा होगी इससे गांव के लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। ग्रामीणो इस कार्य की सराहना की है।