India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशउच्च प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे बच्चे

उच्च प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे बच्चे

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

खिरका उच्च प्राथमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे बच्चे।फतेहगंज पश्चिमी। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खिरका गांव में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खिरका जितेंद्र गंगवार ने पुरस्कार वितरण किया। गांव खिरका के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक मंचन करके सभी का मन अपनी ओर खींच लिया।लोगो ने बच्चों के द्वारा ‘छोटी सी आशा’ व ‘बाल विवाह रोकथाम पर किए गए कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जितेन्द्र गंगवार, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा समित अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य हरीश बाबू ने पूरे वर्ष शिक्षा ग्रहण करने में प्रथम रहने वाले और सांस्कृतिक मंचन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। सीमा अग्रवाल, प्रीती चौधरी,सीमा रस्तोगी, संजीत, प्रकाश सक्सेना,ओंकार शरण, मुक्ता अग्रवाल, समर पाल गंगवार, ज्ञान प्रकाश, कुसुमलता एवं रामभरोसे ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान जितेन्द्र गंगवार ने नवीन सत्र में विद्यालय में नवीन नामांकन हेतु ग्रामीणों से अपील करके अधिक अधिक प्रवेश कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular