India Times 7

Homeबरेलीउच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्य रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने की...

उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्य रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने की चोरी

रिपोर्ट जसवीर मौर्या

बरेली भमोरा थाना क्षेत्र के कस्बा बल्लिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्य रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उडाये इनवर्टर एक बड़ा बैटरी एक एलइडी स्मार्ट टीवी,,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बता दे आज मध्य रात्रि के समय कस्बा बल्लिया के प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखे इनवर्टर व एक बड़ा एलइडी स्मार्ट टीवी व एक बडी बैटरी चुरा ले गये इस पूरे घटनाक्रम की सूचना सुबह स्कूल आए बच्चों व प्रत्यक्षदर्शी ग्राम वासियों ने प्रधानाचार्य जय गोपाल शर्मा को फोन द्वारा सूचित कर दी मौके पर विद्यालय पहुंचे जयगोपाल शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है पहले कमरे से एक पंखा उतार ले गए थे चोर तथा एक बार भोजन बनाने का तवा भी चोर ले जा चुके हैं बता दें इस वारदात को देखते हुए विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है उनका कहना है कि अब तो विद्या मंदिर तक को नहीं छोड़ रहे चोर प्रधानाचार्य जय गोपाल शर्मा ने तहरीर देकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है अब देखते हैं पुलिस प्रशासन क्या करता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular