वीरपाल यादव की खास रिपोर्ट
बदायूं उच्च प्राथमिक विद्यालय कंडेला में धूमधाम से किया गया परीक्षाफल वितरण एवं विदाई समारोह,परीक्षाफल एवं पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चे। वीन छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत* उच्च प्राथमिक विद्यालय कंडेला में धूमधाम से कक्षा आठ के छात्र छात्राओं विदाई समारोह एवं परीक्षाफल का वितरण समारोह का आयोजन कर किया गया। परीक्षाफल एवं पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं का इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के नेतृत्व में छात्र शिवकुमार व रामखिलाड़ी ने सभी छात्रों का तथा लक्ष्मी व रूपा द्वारा सभी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया तदोपरांत में छात्र – छात्राओं ने देशभक्ति एवम लोक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी । सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात परीक्षाफल का वितरण किया गया। कक्षा आठ में सृष्टि शर्मा ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय और नाजिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कक्षा सात में शिवकुमार ने प्रथम, रामखिलाड़ी ने द्वितीय और रूपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा छह में सृष्टि सोनू कश्यप ने प्रथम, मानव ने द्वितीय और संजीव ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। विदाई समारोह 2025 में *राष्ट्रीय आय एवम छात्रवृति योजना 2024* में चयनित *सृष्टि शर्मा, नितिन कुमार और अफजल शाह* को ,*ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता 2024* में चयनित *सृष्टि शर्मा* , *शिवकुमार* , एवं *खुशबू* को, *जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता* एवं *जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी* में प्रथम स्थान पाने पर *सृष्टि शर्मा* और *इंस्पायर अवार्ड* में चयनित *नितिन* सहित प्रत्येक कक्षा पूरे सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति वाले 3-3 छात्र – छात्राओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया। सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया।कार्यक्रम प्रभारी सहायक अध्यापक *वैशाली शर्मा* के नेतृत्व में सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता *प्रभारी प्रधानाध्यापक अरूण कुमार* ने की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में *सहायक अध्यापक वैशाली शर्मा, फात्मा खान ,अनुदेशक बृजेंद्र कुमार एवं शालिनी, अनुचर संतोष कुमार* तथा रसोइया का सराहनीय योगदान रहा।