मैनपुरी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में “क्लासिक बैंकट हाल आगरा रोड” पर ईदी मिलन के लिए एक कैम्प का लगाया। जिसका आयोजन कांग्रेस नेता मो शोएब अहमद द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ईद-उल-फितर (मीठी ईद) इस्लाम का एक प्रमुख त्योहार है जो पूरे एक महीने के रमजान के रोजों (उपवास) के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाईचारे, प्यार और खुशी का प्रतीक है, जिसमें लोग नए कपड़े पहनकर, सेवइयां खाकर और एक-दूसरे को ‘ईद मुबारक’ कहकर खुशियां बांटते हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी इस ईद के मौके पर अपनी मोहब्बत की दुकान ईदी मिलन कैम्प के माध्यम से हिन्दू-मुस्लिम भाई चारे के साथ सभी मुस्लिम भाइयो को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस कार्यक्रम में अरविंद यादव,शरद पचौरी,भीमसेन कठेरिया, धारम सिंह, गौरव कुमार खेडा,हरेन्द्र,राउत,हिमांशु सेन,गौरव बादशाह,अनुपम शाक्य, डा नवीन शर्मा,चंद्रशेखर यादव ,पंकज कुमार,सुधीर यादव,अमित वर्मा,आशीष दुवे,अंकित कुमार आदि जिले के कांग्रेसियो ने क्लासिक बैंकट हाल आगरा रोड मैनपुरी पर ईद की मुबारकबाद दी।
