India Times 7

Homeशाहजहांपुरइस बार जिला जेल में मनेगा होली का बंदी सुधार त्यौहार

इस बार जिला जेल में मनेगा होली का बंदी सुधार त्यौहार

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर। जिला कारागार में इस बार होलिकोत्सव शानदार , रंगीले तरीके से मनाया जाएगा । नवाचार के किए प्रख्यात जेल अधीक्षक मिजाजी लाल की पहल पर शहर के लाट साहब जुलूस की तर्ज पर ‘अपराध से तौबा’ का प्रदर्शन किया जाएगा । जुलूस में बंदियों द्वारा स्वयं निर्मित पुतला दर्शनीय होगा । यह अपराधियों के पहनावे में तैयार किया जा चुका है होली के पड़वा वाल दिन पूजन के बाद इसे जुलूस के माध्यम से जेल और बैरकों में घुमाया जाएगा । सभी बंदीजन इस जुलूस में शामिल होगें । जेल प्रशासन का विश्वास है कि इस कार्य से बंदियों को एक महत्वपूर्ण , अनुकरणीय , शिक्षाप्रद संदेश मिल सकेगा । वे जेल से छूटने के बाद अपराधों से दूर रहकर कैसे एक बेहतर जीवन की शुरुआत करें !! होलिकोत्सव की तैयारियाँ पूरी जेल में जोरदार, शानदार तरीके से चल रही हैं बंदीजन पेंड़ पौधों ,सब्जियों और फलों से प्राकृतिक रंग बनाने में जुटे हैं मिक्सी ग्राइन्डर और अन्य प्राकृतिक साधनों की सहायता से ये जैविक रंग तैयार किए जा रहे हैं केमिकल्स का प्रयोग नहीं किया जा रहा है जिला कारागार में नवाचारों , सुधारों के लिए प्रसिद्ध जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के आने के बाद से जेल में त्यौहारों , राष्ट्रीय दिवसों , विशेष आयोजनों पर कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जा रहा है जेल अधीक्षक का कहना है कि होली पर इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों को अपराध की दुनिया से बाहर निकलने पर सभ्य समाज , नवजीवन का सफल हिस्सा बनाना है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular