India Times 7

Homeबदायूंआशा कर्मियों की हड़ताल का 55वां दिन पूरा, मालवीय मैदान से धरना...

आशा कर्मियों की हड़ताल का 55वां दिन पूरा, मालवीय मैदान से धरना समाप्त – जौली वैश्य

रिपोर्ट भूदेव सिंह

बदायूँ। आशा कर्मियों की चल रही हड़ताल का 55वां दिन पूरा होने पर मालवीय मैदान में जारी धरना आज औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी है और अब सरकार द्वारा 46वें श्रम सम्मेलन सहित अन्य प्रमुख मांगों पर मंजूरी की मुहर लगा दी गई है, जो आशा बहनों की एक बड़ी जीत है।उन्होंने बताया कि आज क्षेत्रीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता का स्वागत किया गया और उन्होंने आशा कर्मियों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।जिलाउपाध्यक्ष निर्दोष पटेल ने जानकारी दी कि दिनांक 09/02/2026 को लखनऊ स्थित विधानसभा कार्यालय में सरकार और आशा कमेटी के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष मांगों पर चर्चा होगी।धरने को मुनीषा ने भी संबोधित किया और सभी आशा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आशा, मीना, रीमा, शोभा, विनय, अनीता, राजेश्वरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।उल्लेखनीय है कि इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासन और सरकार ने संज्ञान लिया। खबर का असर साफ दिखाई दिया और आशा कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए गए।संवाददाता भूदेव प्रसाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular