India Times 7

Homeबदायूंआशाकर्मियों की हड़ताल का 46वां दिन

आशाकर्मियों की हड़ताल का 46वां दिन

रिपोर्ट भूदेव सिंह

बदायूं | आशाकर्मियों की हड़ताल का 46वां दिनआशाकर्मियों की हड़ताल का 46वां दिन पूरा हो गया, लेकिन सरकार ने अब तक वार्ता शुरू करने या मांगें मानने में कोई रुचि नहीं दिखाई। मालवीय आवास मैदान में चल रहे धरने में जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि 20 वर्षों से आशाकर्मियों का शोषण किया जा रहा है।धरने के दौरान आशाकर्मियों ने खून से लिखा मांग पत्र उपविभागीय मजिस्ट्रेट को सौंपा। जौली वैश्य ने बताया कि 30 जनवरी को मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा और 9 फरवरी को मांगें पूरी होने तक लखनऊ कूच कर घेरा डालो आंदोलन होगा।धरने को जिला सचिव मुनीषा सहित कई आशाकर्मियों ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular