India Times 7

Homeअयोध्याआमरण अनशन के समर्थन में 10 जनवरी को पंचायत करेगी भाकियू

आमरण अनशन के समर्थन में 10 जनवरी को पंचायत करेगी भाकियू

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। किसानों, मजदूरों, आम जनता की समस्याओं व बीकापुर नगर के विकास को लेकर भारतीय किसान यूनियन नगर अध्यक्ष बीकापुर मंशाराम वर्मा द्वारा 9 जनवरी से बीकापुर तहसील परिसर में किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा बीकापुर तहसील परिसर में 10 जनवरी को किसान महापंचायत की जाएगी। उक्त के संबंध में भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य के नेतृत्व में जिला अधिकारी को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या को सौंप कर समस्या समाधान कराए जाने की मांग किया गया है समस्या समाधान न होने की दशा में 10 जनवरी 2026 को बीकापुर तहसील परिसर में किसान महापंचायत करने की चेतावनी दी गई है। राम गणेश मौर्य ने बताया कि समस्याओं के संबंध में बीकापुर नगर व तहसील कमेटी द्वारा विगत दो वर्षों से ज्ञापन सौपा जा रहा है फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान ना करके हिलाहवाली किया जा रहा है जिसके कारण मजबूर होकर नगर अध्यक्ष बीकापुर मंशाराम वर्मा द्वारा 9 जनवरी 2026 से बीकापुर तहसील में आमरण अनशन करना पड़ रहा है जो किसी भी दशा में उचित नहीं है राम गणेश मौर्य ने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया है कि समय रहते समस्याओं का समाधान कर दिया जाए वरना 10 जनवरी को ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा। युवा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि बीकापुर नगर पंचायत टमाटर व अन्य सब्जियों का हब होने के बावजूद भी बीकापुर तहसील मुख्यालय के आसपास सब्जी मंडी नहीं है सब्जी मंडी के अभाव में किसानों को सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एकदम झूठा विकास का दावा करती है और देश की मोदी सरकार किसानों की आय 2 गुना करने का एकदम गलत प्रचार करती है। युवा मोर्चा जिला महासचिव विवेक पटेल ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य का विषय है कि 78 वर्ष पूर्व आजाद होने के बाद भी बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र मे वन राजा के पूरवा को जाने के लिए आज भी कोई रास्ता नहीं है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, विकास वर्मा, विवेक पटेल, मंसाराम वर्मा नगर अध्यक्ष बीकापुर, विजय बहादुर यादव शामिल रहे।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular