India Times 7

Homeबरेलीआप पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को शराब घोटाले केस से मुक्त...

आप पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को शराब घोटाले केस से मुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

बरेली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य को शराब घोटाले केस से न्यायपालिका द्वारा मुक्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा यह सच्चाई की जीत है और भाजपा की साजिद सिद्ध हो गई है क्योंकि न्यायपालिका ने स्पष्ट कहा है की बिना सबूत के पार्टी के नेताओं को काफी दिनों तक जेल में डाला गया और प्रताड़ित किया गया। यह लोकतंत्र और संविधान विरोधी कार्य है इस कार्य में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को भी कहा है।भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर जनता का आशीर्वाद मिलने से काफी परेशान है। भाजपा को डर है की जिस तेजी से आम आदमी पार्टी 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है यदि ऐसा ही रहा तो केजरीवाल जी प्रधानमंत्री के दावेदार ना हो जाएं और कांग्रेस पार्टी इसलिए परेशान है की इंडिया गठबंधन के प्रमुख होते हुए भी माननीय राहुल गांधी जी गठबंधन को बिखरने से रोक नहीं पा रहे हैं उन्हें डर है की केजरीवाल जी विपक्ष के सर्वमान्य नेता न बन जाए इसलिए दोनों साजिश करके आप पार्टी को तोड़ना चाहते है और हमारे नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचते है लेकिन जनता का आशीर्वाद फिर पार्टी को मिलेगा और आने वाले चुनाव में पार्टी का परचम लहराएगा।बसंत कुमार सिंह चौहान जिला महासचिव आम आदमी पार्टी बरेली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular